छत्तीसगढ़
सिलोशन बेचते युवक गिरफ्तार, खमतराई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Shantanu Roy
22 Sept 2021 11:08 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुलोशन बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग एसबीआई एटीएम के सामने दुकान मे मोहम्मद नूर आलम अवैध रूप से सिलोशन नशे के लिए बेच रहा है तत्काल पुलिस ने पेट्रोलिंग को भेजकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी प्रिंट रेट से 3 गुना अधिक रेट मे नाबालिक व अन्य व्यक्तियो को बेच रहा था पुलिस ने आरोपी के पास से सिलोशन के 44 पैकेट जिसमे 40 पैकेट मे 20 नग ट्यूब भरा 4 पैकेट में 8 नग खुला दूयूब मिलाकर 208 ट्यूब जिसकी कीमत 7488 है।
Next Story





