छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप के पास शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
3 Sept 2023 5:09 PM IST
पेट्रोल पंप के पास शराब बेचते युवक गिरफ्तार
x

रायपुर। खमतराई पुलिस ने शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रिंग रोड नंबर 2 गोंदवारा में अवैध रूप से हरे रंग की प्लास्टिक थैला में शराब विक्रय हेतु रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए जगह दबिश देकर आरोपी घनश्याम चंदेल उर्फ किशन से टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 32 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब रखा होना पाया गया।

शराब रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी घनश्याम चंदेल उर्फ किशन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 5.760 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा कीमती 3,520/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 763/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

घनश्याम चंदेल उर्फ किशन पिता स्वर्गीय चैतराम चंदेल साकिन सरोरा थाना उरला जिला रायपुर

Next Story