छत्तीसगढ़

आमा तालाब के पास शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 Sept 2023 6:00 PM IST
आमा तालाब के पास शराब बेचते युवक गिरफ्तार
x

रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी हासिम अली उर्फ लइयों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भीम नगर स्थित आमा तालाब के पास एक व्यक्ति अपने शराब रखा है तथा बिक्री की की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हासिम अली उर्फ लइयो निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में हासिम अली उर्फ लइयो से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी हासिम अली उर्फ लइयो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 40 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 4,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 306/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- हासिम अली उर्फ लइयो पिता अनवर अली उम्र 21 साल निवासी ईदगाह भाठा थााना आजाद चौक रायपुर।


Next Story