छत्तीसगढ़

रायपुर से सटे इलाके में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Shantanu Roy
28 Sept 2021 8:36 PM IST
रायपुर से सटे इलाके में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरा में गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते जा रही है। धरसीवां थाना ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुरा स्थित एक मकान के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री करने की फिराक में घुम रहा हैं। जिस पर धरसींवा थाना प्रभारी के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पुनित राम साहू निवासी ग्राम कुरा धरसींवा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा पुनित राम के पास रखें थैले की तलाशी लेन पर थैला के अंदर पाॅलिथीन में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी पुनित राम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 3 किलो 350 ग्राम गांजा कीमती लगभग ३५ हज़ार रूपये है। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आईपीसी धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Next Story