छत्तीसगढ़

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Sep 2022 12:50 PM GMT
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
x
छग
कोरबा। एक नाबालिक बालिका को दोपहर ट्यूशन जाने के नाम से घर से निकली और देर तक वापस नही आने पर घर वालो ने पतासजी का प्रयास किया। बालिका देर शाम घर पहुंची जहां घर वालो के पूछने पर गोल मोल जवाब देने पर उसके मां बाप ने थाने आकर घटना की जानकारी दिए। थाना दर्री की एएसआई अनिता खेस और महिला आरक्षक शीतला उइके ने बालिका से पूछताछ की तब उसने कोरबा निवासी राजकमल नामक लड़के के साथ जाना बताया। बालिका का कथन सीडब्ल्यू में कराए जाने पर उसने राजकमल नाम के लड़के के द्वारा कोरबा ले जाया जाना और एमपी नगर में एक मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाना बताया। लड़की के इस कथन की जानकारी होने पर नगर निरीक्षक विवेक शर्मा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को घटना से अवगत कराया।
तब श्री सिंह ने तत्काल अपराध दर्ज कर बालिका के साथ ऐसा गलत कृत्य करने वाले आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। दर्री पुलिस ने एएसपी अभिषेक वर्मा और सीएसपी सुश्री लितेश सिंह के मार्ग निर्देशन में आरोपी राजकमल की पतासाजी करते हुए उसे कोरबा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। नाबालिक बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह ने परिजनों और बालको से अपील की है, की वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें और अपरिचितो से संपर्क न बढ़ाएं, ताकि कोई आपके साथ किसी प्रकार की घटना या अपराध घटित न कर सके।
Next Story