
जांजगीर चांपा। बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के विरूद्ध धारा 299 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी का नाम देवव्रत उपाध्याय है।
दरअसल, आरोपी देवव्रत उपाध्याय के द्वारा फेसबुक में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 BNS के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI बी पी खांडेकर, आरक्षक भूषण राठौर, जयप्रकाश रात्रे का योगदान रहा।
गिरफ्तार
आरोपी देवव्रत उपाध्याय उम्र 42 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा





