छत्तीसगढ़

आईपीएल मैच में लाखों का सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 April 2022 11:04 PM IST
आईपीएल मैच में लाखों का सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर में आईपीएल मैच में सट्टा खेलाने वाले सटोरिये को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली कि शहर में किसी व्यक्ति के द्वारा आईपीएल 20-20 मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से रूपये का दांव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई करने शहर में रवाना किया गया था।

पुलिस टीम ने दंतेश्वरी मंदिर के सामने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर मौके पर मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उससे पूछताछ करने पर अपना नाम गौरव सिंह (25) छिंदगढ़ जिला सुकमा का होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर 1 मोबाईल, जिसमें आनलाईन सट्टे की बुंकिंग किया जा रहा था एवं नगद राशि 9,000/-रूपये बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
Next Story