छत्तीसगढ़

पैरोल पर बाहर निकले युवक फरार, तलाश कर रही पुलिस

Janta Se Rishta Admin
17 July 2022 3:58 AM GMT
पैरोल पर बाहर निकले युवक फरार, तलाश कर रही पुलिस
x

बिलासपुर। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा युवक पैरोल पर बाहर निकलते ही फरार हो गया। निर्धारित समय के बाद वह वापस नहीं आया तो सेंट्रल जेल प्रबंधन ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस कैदी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की खोजबीन में जुट गई है। श्रीधर कुमार ध्रुव सेंट्रल जेल में मुख्य जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ हैं।

शनिवार को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेंट्रल जेल के कैदी अनिल सोनी उर्फ रिंकू(35) निवासी देवरीखुर्द हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। अनिल को 30 जून 2022 को पैरोल पर 14 दिन के लिए जेल से छोड़ा गया। 15 जुलाई को पैरोल की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद भी कैदी अनिल जेल वापस नहीं आया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित अनिल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta