छत्तीसगढ़

घर में सुबह 4 बजे फांसी के फंदे पर झूली युवती, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
16 Aug 2026 2:33 PM IST
घर में सुबह 4 बजे फांसी के फंदे पर झूली युवती, जांच में जुटी पुलिस
x
CG न्यूज.
कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story