छत्तीसगढ़

वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी, कार में दुष्कर्म का आरोप

jantaserishta.com
3 Sept 2026 11:35 AM IST
वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी, कार में दुष्कर्म का आरोप
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: छुरिया थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती का लगातार चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सफदर खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2026 दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को वन रक्षक भर्ती का फॉर्म भरने की बात कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा था। इसके बाद वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़िता के पिता से 43 हजार रुपये भी ले लिए।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और जब वह घर पर अकेला था, तब उसे कमरे के अंदर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी अश्लील गाली-गलौज करता था। इसके अलावा आरोपी अपनी कार में बैठाकर डराने-धमकाने और बदनाम करने की धमकी देकर भी जबरदस्ती करता था।
मामले की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सफदर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
मोहम्मद सफदर खान पिता स्व० इसराइल खान उम्र 48 साल निवासी वार्ड 04 सीताबर्डी पठान पारा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story