छत्तीसगढ़

सिगरेट पीते पेट्रोल पंप पहुंचे युवक-युवतियां, मचाया उत्पात

Janta Se Rishta Admin
9 Dec 2022 8:59 AM GMT
सिगरेट पीते पेट्रोल पंप पहुंचे युवक-युवतियां, मचाया उत्पात
x

रायपुर। राजधानी में इन दिनों असामाजिक तत्वों के लोग अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चाकूबाजी और लूटपाट की घटना तो आम बात हो गई है। इसी तरह की घटना शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े चार बजे रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित पुजारी पेट्रोल पंप में घटी। यहां बदमाशों द्वारा किया गया विवाद पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 4.30 बजे नशे की हालत में तीन युवक और दो युवतियां सिगरेट पीते हुए पेट्रोल पंप पहुंचीं। वे कर्मचारियों से डिब्बे में डीजल देने कह रहे थे, तो पंप के कर्मचारियों ने डिब्बे में डीजल देने इंकार किया। इसी बात पर वे विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे भाग गये। इस घटना की सूचना पंप संचालक ने कोतवाली थाना में दर्ज करायी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन करने में जुट गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta