छत्तीसगढ़

भालू हमले से युवक की हालत नाजुक

Nil dhankar
19 Aug 2024 5:44 PM IST
भालू हमले से युवक की हालत नाजुक
x

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Gaurela-Pendra-Marwahi । मरवाही वनमंडल क्षेत्र के खुरपा गांव के पास भालू के हमले Bear Attack में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. खूंखार भालू ने इतनी तेजी से हमला किया कि युवक को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

chhattisgarh news भालू ने युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह से नोच डाला, जिससे उसकी आंख, सिर, गाल और मुंह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है. chhattisgarh

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह खुरपा गांव के रिहाइसी इलाके में भालू ने युवक पर हमला किया. इस हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है. उसकी हालत ऐसी हो गई है की जिसे देखकर दिलदहल जाएगा. घयल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. घायल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, उसके हाथ में गोदना (टैटू) के आधार पर उसकी पहचान कामता के रूप में की गई है, और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है.

Next Story