छत्तीसगढ़

नर्सरी में फंदे पर झूलती मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

jantaserishta.com
14 July 2026 8:28 AM IST
नर्सरी में फंदे पर झूलती मिली युवक की लाश, फैली सनसनी
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा इलाके में सोमवार को एक युवक का शव नर्सरी परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर जीआरपी चरोदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, चरोदा स्थित नर्सरी में काम पर पहुंचे राइस मिल के मजदूरों ने एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
जीआरपी चरोदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story