छत्तीसगढ़
बिना डरे चोरी की मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था युवक, गिरफ्तार
Nilmani Pal
16 Sept 2023 10:02 AM IST

x
cg
जांजगीर। नैला पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है, साथ ही मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार नैला चौकी क्षेत्र निवासी शाहरुख ने 30 जुलाई को रात के समय घर के अंदर से मोबाइल व दो रुपए की चोरी होने की शिकायत थाने लिखाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया था।
पुलिस को 15 सितंबर को साइबर टीम से सूचना मिली की आरोपी बिलासपुर तोरवा निवासी राजकुमार यादव उस मोबाइल का उपयोग कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम युवक की तलाश में निकली और टावर लोकेशन लेकर आरोपी को पकड़ा। उससे पास से मोबाइल ले लिया।
Next Story





