छत्तीसगढ़

चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में था युवक, गिरफ्तार

Nil dhankar
4 Sept 2023 8:54 AM IST
चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में था युवक, गिरफ्तार
x
छग

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है. जिस सूचना पर ग्राम छरछेद से आरोपी बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है. पैसे की जरूरत होने पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. फ़िलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है.


Next Story