छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों संग बांध घूमने गया युवक, नहाते समय डूबा

jantaserishta.com
16 Aug 2026 10:28 AM IST
स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों संग बांध घूमने गया युवक, नहाते समय डूबा
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
महासमुंद: महासमुंद शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित मुडमार बांध में घूमने गए युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई. युवक की पहचान वार्ड नं 26 क्लब पारा निवासी 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, प्रणय गुर्वेकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था. इस दौरान नहाने के लिए बांध में उतर गया, लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई.
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला. मृत युवक मिक्चर का व्यापारी बताया गया है. बहरहाल, कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story