छत्तीसगढ़

कपड़े पर पानी गिरने से युवक पर किया चाकू से वार, अपराध दर्ज

Shantanu Roy
14 May 2022 1:15 PM GMT
कपड़े पर पानी गिरने से युवक पर किया चाकू से वार, अपराध दर्ज
x
छग

बिलासपुर। पुलिस लाइन में उर्स के दौरान लंगर में भोजन के दौरान पानी गिरने पर युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

तालापारा के मरीमाई रोड में रहने वाले मोहम्मद वसीम एसी मैकेनिक हैं। शुक्रवार की रात वे पुलिस लाइन में चल रहे उर्स में लंगर में भोजन करने गए थे। रात 11.45 बजे भोजन के दौरान वसीम के भाई से पानी गिर गया। पानी मसानगंज में रहने वाले सोफियान के उपर गिरा।
इस पर सोफियान और अल्फाज के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान सोफियान के साथी बाबू ने अल्फाज को चाकू मार दिया। इस दौरान वसीम और उसके साथियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट से घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद वसीम ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story