छत्तीसगढ़

इश्क के चक्कर में युवक पहुंचा जेल, फिल्मी स्टाइल में हुई ये घटना

Nilmani Pal
25 Oct 2021 8:21 AM GMT
इश्क के चक्कर में युवक पहुंचा जेल, फिल्मी स्टाइल में हुई ये घटना
x
छत्तीसगढ़

गरियाबंद में नाबालिग लड़की से इश्क के चक्कर ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया। युवक पड़ोसी गांव की लड़की को भगा कर ले गया था। उसे तलाश करती हुई पुलिस पहुंच गई। फिर पता चला कि दोनों के बीच अफेयर था। लड़की के बालिग नहीं होने के कारण युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि लड़का एक अन्य युवती के साथ 3 माह से लिव इन में भी रह रहा था। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, देवभोग क्षेत्र के एक गांव में 22 अक्टूबर को नाटक का मंचन था। इसमें गांव के सभी लोग पहुंचे थे। इसी बीच गांव की 16 साल की एक लड़की गायब हो गई। नाटक खत्म हुआ तो उसकी तलाश शुरू हुई। नहीं मिली तो अगले दिन परिजनों ने थाने पहुंच कर FIR दर्ज करा दी। इसी बीच लड़की घर पहुंच गई। सूचना मिली तो पुलिस आ गई। पूछताछ में पता चला कि गांव बरबहली निवासी सोमनाथ यादव उसे जबरदस्ती ले गया था।


Next Story