
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामपुर में युवक ने विधवा महिला से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो युवक ने कुल्हाड़ी से कई बार वार कर महिला की हत्या कर दी। महिला को टांगी मारते हुए उसके सौतेले बेटे ने देख लिया। शोर मचाया तो युवक भाग निकला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर निवासी महिला कौशल्या खैरवार अपने पति रिचक खैरवार की मौत के बाद अलग घर में रहती थी। उसके सौतेले बेटे परिवार समेत अलग रहते हैं। शनिवार सुबह कौशल्या घर में थी। गांव का ही युवक कुंवर सिंह (30) कौशल्या के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। कौशल्या ने युवक को पैसे देने से इनकार कर दिया।
कुंवर सिंह ने टांगी से कौशल्या खैरवार पर हमला कर दिया। कौशल्या ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसका सौतेला बेटा रामभरोस खैरवार भागते हुए वहां पहुंचा। रामभरोस के पहुंचने के पूर्व कुंवर सिंह ने कई बार टांगी से वार कर दिया। जिससे कौशल्या खैरवार जमीन पर गिर गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कुवंर सिंह भाग निकला। रामभरोस ने इसकी सूचना ओड़गी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ओड़गी टीआई फर्दीनंद कुजुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी कुंवर सिंह को पकड़ लिया। मामले में ओड़गी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर उसने कौशल्या खैरवार पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





