छत्तीसगढ़

नौजवान ने पेड़ पर मौत को लगाया गले

Nilmani Pal
22 April 2024 3:12 AM GMT
नौजवान ने पेड़ पर मौत को लगाया गले
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर जिले में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम केशव देव (24) है। यह जगदलपुर का ही रहने वाला था। बोधघाट रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया। परिजनों ने खुद इसका शव पेड़ से लटकता देखा। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा युवक के फ्रेंड सर्कल में भी पता लगाया जा रहा है। मोबाइल भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, प्रारंभिक रूप से यह आत्महत्या ही है। लेकिन युवक ने आत्महत्या की क्यों है जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Next Story