छत्तीसगढ़

नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक, दोस्तों संग पहुंचा था छुट्टियां मनाने

Nilmani Pal
26 April 2024 1:23 PM IST
नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक, दोस्तों संग पहुंचा था छुट्टियां मनाने
x
छग

जगदलपुर। दोस्तों के साथ घूमने के लिए जगदलपुर आए राजनांदगांव का युवक शबरी नदी में नहाने के दौरान डूब गया। दोस्तों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। युवक की तलाश की जा रही है।

नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि राजनादगांव निवासी अभिषेक उतकेल (27 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ जगदलपुर घूमने के लिए आया हुआ था। घूमने के दौरान चित्रकोट जाने के बाद अपने दोस्तों के साथ नगरनार क्षेत्र के शबरी नदी पहुंचे।

यहां गुरुवार की शाम को अभिषेक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतर गया। नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने पर नगरनार पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुँचने के साथ ही एसडीआरएफ टीम के सेनानी एस मार्बल को सूचना दी गई, जहां रात से सुबह हो गई। अभी तक युवक के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। दोपहर एक बजे समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी है।

Next Story