छत्तीसगढ़

तालाब में डूबा युवक, नहाने के दौरान हुई मौत

Nil dhankar
18 May 2024 5:18 PM IST
तालाब में डूबा युवक, नहाने के दौरान हुई मौत
x
छग

कोरबा। जिले में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामला बालको थाना क्षेत्र के रिस्दा भदरापारा का है।

मृतक का नाम महेंद्र पाल सिंह (35), जो नहाने के लिए तालाब की तरफ गया हुआ था। नहाने के दौरान वह पानी के गहराइयों मे चला गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद लोगों के भीड़ लग गई और आसपास लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। घंटो मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।

मृतक की मां ननकी बाई ने बताया कि महेंद्र शनिवार की सुबह देर से उठा। इसके बाद नहाने जाने की तैयारी में जुट गया। कपड़े धोने की बात कहते हुए पहले वह पास स्थित दुकान में गया। उसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं मिली कब क्या हुआ। उसे पड़ोसियों ने आकर बताया कि उसका बेटा महेंद्र तालाब में डूब गया है।


Next Story