छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
13 March 2022 6:57 PM GMT
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
x
छत्तीसगढ़

धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विजय कुमार साहू (25) मौत हो गई। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुद भिजवाया और सड़क से भीड़ को हटाया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम सेमरा बी विजय कुमार साहू 12 मार्च की रात किराया भंडार वाले मकान में अपने बड़े भाई लोकेश साहू के साथ सोया था। रात को उठकर पैदल घूमने निकल गया। सुपेला मार्ग में पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने विजय को अपनी चपेट में ले लिया।
वाहन के चक्का में सिर से कुचलने से मौके पर ही विजय की मौत हो गई। हादसा रात 12 से सुबह पांच बजे के बीच हुआ। 13 मार्च की अलसुबह सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने देखा तो सड़क पर युवक की लाश पड़ी मिली। सड़क दुर्घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। कोटवार की सूचना पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के चालक खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story