छत्तीसगढ़

युवक ने चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी कारणों का पता लगाने में

jantaserishta.com
8 Jan 2025 1:57 PM IST
युवक ने चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी कारणों का पता लगाने में
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
खैरागढ़: ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार कला में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खैरागढ़ भेजकर घटना की जांच कर रही. मिली जानकारी के अनुसार, विक्की यादव ने अपने घर में फांसी लगाई है. परिजनों ने बताया कि विक्की ने सुसाइड करने अपनी बहन की चुनरी का इस्तेमाल किया है.
मृतक विक्की यादव एबीस फैक्ट्री में काम करता था. परिजनों के अनुसार, कुछ समय से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. हालात ऐसे हो गए थे कि कुछ दिनों पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया था. ठेलकाडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर यह समझने की कोशिश की जा रही है कि विक्की ने यह कदम क्यों उठाया. युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story