छत्तीसगढ़

चाकू लेकर लड़की को प्रपोज करने पहुंचा युवक, धमकी देकर हुआ फरार

Nil dhankar
6 Dec 2022 10:01 AM IST
चाकू लेकर लड़की को प्रपोज करने पहुंचा युवक, धमकी देकर हुआ फरार
x
छग

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाज़ार जिले के भाटापारा में एकतरफा प्यार में युवक ने चाकू की नोक पर प्यार का इजहार किया। सनकी युवक ने हां नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। जिससे परेशान होकर लड़की ने युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला, भाटापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते लड़की को चाकू की नोक पर प्यार का इजहार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश की जा रही है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story