छत्तीसगढ़

आंख में मिर्च डालकर युवक की पिटाई, डेढ़ साला पर लगा ये आरोप

Nilmani Pal
26 Jun 2022 9:08 AM GMT
आंख में मिर्च डालकर युवक की पिटाई, डेढ़ साला पर लगा ये आरोप
x
छग

बिलासपुर। घूमने नहीं आने की बात कहकर विवाद करते हुए युवक ने अपने बहनोई की आंख में मिर्च पाउडर छिड़कर डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे पीड़ित को चोट लगी है। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। तब मामला शांत हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी हड़केड़वा के रहने वाले हरिदेव गायकवाड़ पिता सालिकराम खेती किसानी का काम करते हैं। उनका ससुराल चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी है। हरिदेव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ 24 जून को अपने ससुराल आए आए थे। अपने डेढ़साला शिवनाथ जांगड़े के घर पर रुके थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके पांच डेेढ़साला होते हैं। चार भाई एक साथ रहते हैंं और सबसे बड़े संतोष जांगड़े अकेला रहता है।

पीड़ित हरिदेव शिवनाथ के घर खाना खाकर रात रुक हुए थे। 25 जून की सुबह 8.30 बजे हरिदेव अपने सबसे बड़े डेढसाला संतोष जांगड़े के घर घूमने गए। वहां संतोष जांगड़े ने कभी मेरे घर नहीं आते हो आज क्यों घूमने आए हो कहते हुए हरिदेव के साथ गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने गाली देने से मना किया तो संतोष ने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आंख में मिर्च पाउडर छिड़ककर डंडे से जमकर मारपीट की। इससे पीड़ित जमीन पर गिर गया। पीड़ित ने चिल्लाकर मदद के लिए बुलाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद बीच-बचाव किया। मारपीट से पीड़ित के सिर, आंख, पैर, घुटना, हाथ, कोहनी, पंजे व सीने में चोट लगी है। इसके बाद उन्होंने चकरभाठा थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इसके बाद घायल पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आरोपित संतोष मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसे पकड़ने घर पहुंची। तब आरोपित गायब हो गया था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

Next Story