छत्तीसगढ़

युवक ने अपने भाई की गर्दन पर किया हमला, हालत गंभीर

Nil dhankar
22 Sept 2021 5:07 PM IST
युवक ने अपने भाई की गर्दन पर किया हमला, हालत गंभीर
x
छत्तीसगढ़

धमतरी। एक युवक को उसके ही भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद जख्मी युवक कोतवाली थाने पहुंचा था, जिसे पुलिसकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए हैं. जहां उसकी हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक आज दोपहर करीब तीन बजे साल्हेवार पारा निवासी 32 साल का युवक राकेश जैन लहूलुहान हालत में कोतवाली थाना पहुंचा था. उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने ही उस पर चाकू से गर्दन में वार किया है. शरीर में कई जगह जख्म हैं.

भाई ने भाई पर चाकू से हमला क्यों किया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. घायल युवक को कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. युवक का इलाज जारी है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

Next Story