![ट्रैन के सामने कूदे युवक-युवती, फिर... ट्रैन के सामने कूदे युवक-युवती, फिर...](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/21/1600004--.webp)
x
छग
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक युवक-युवती ट्रेन से टकरा गए। गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे की घटना कि जानकारी लोको पायलट ने दी। जिस पर तुरंत स्थानीय अमला मौके पर पहुंचा। तब तक दोनों की सांसें चल रही थी। जिन्हे तुरंत 112 की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इनका उपचार किया गया। वहीं स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को रायपुर रिफर किया गया है। युवती की पहचान बेमचा निवासी अंजुलता कौशिक 21 के तौर पर की गई है, जबकि युवक नयापारा महासमुंद निवासी अजय पुरेना 25 बताया गया है।
आत्महत्या करने गए थे ट्रेन के सामने
पुलिस के अनुसार ये दोनों आत्महत्या करने ट्रेन के सामने गए। बाद पटरी पर लेट गए। सुबह टिटलागढ़ से मालगाड़ी रायपुर की ओर आ रही थी। महासमुन्द होम सिग्नल पिटियाझर और बांधा पुलिया के बीच यह घटना हुई। दोनों ट्रेन के सामने पटरी पर आ गए। ट्रेन देखकर भयवश ये पटरी पर ही लेट गए। इंजन के सामने लगे गार्ड (पिंजरा) से इनके शरीर में चोट आई है। चढ़ान होने के कारण ट्रेन की गति कम थी। दोनों को सिर पर चोट आई है। युवक की स्थिति गम्भीर बताई गई है।
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story