छत्तीसगढ़

युवा किसान की मौत, खेत में मिला शव

Nilmani Pal
27 Feb 2023 9:02 AM GMT
युवा किसान की मौत, खेत में मिला शव
x
छग

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतकों का नाम 25 वर्षीय रोहित साहू और माखन यादव बताया जा रहा है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा के समीपस्थ ग्राम जलसो निवासी 25 वर्षीय रोहित साहू अपने खेत में दवाई छिड़कने गया था। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजन ढूंढने निकले। इस दौरान रात को खेत में मृत अवस्था में रोहित का शव पाया गया। मृतक अपने चेहरे को मास्क या कपड़ा से नहीं ढका था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहरीले दवाई के कारण उसकी मौत हुई होगी।

दूसरी घटना में तिल्दा के समीपस्थ ग्राम छतौद निवासी माखन यादव ने रविवार रात गमछा के सहारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह लोगों ने जब माखन को फंदे से लटकते देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। आज दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों मामलों में नेवरा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


Next Story