छत्तीसगढ़

युवा किसान को हाथियों ने कुचला, खेत में हुई मौत

Nil dhankar
21 Jun 2023 2:02 PM IST
युवा किसान को हाथियों ने कुचला, खेत में हुई मौत
x
छग

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लगातार हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों का तीन दल जंगल से निकलकर अंबिकापुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। विचरण करते - करते हाथियों का दल ग्राम परसा में पहुंच गया, जहां खेत जा रहे एक युवक को हाथियों के दल ने कुचल दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत युवक का नाम देवनारायण बताया गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story