छत्तीसगढ़
स्कूल बस की चपेट में आया मासूम, हादसे के बाद चालक और कंडक्टर फरार
jantaserishta.com
22 Aug 2026 1:48 PM IST

x
CG.
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल बस ने 3 साल के मासूम बच्चे को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह हादसा खंडसरा चौकी क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि DAV स्कूल जांता की बस ने आज बंसापुर-सेमरिया गांव के पास मासूम को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इधर, मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खंडसरा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है।
TagsBemetara
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





