छत्तीसगढ़

आपके पास कोई काम ही नहीं है...जब यूजर ने कर दिया IAS के पोस्ट पर कमेंट

Nilmani Pal
17 May 2022 12:45 PM IST
आपके पास कोई काम ही नहीं है...जब यूजर ने कर दिया IAS के पोस्ट पर कमेंट
x

रायपुर। नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए...बाकी जो बचा था काले चोर ले गए... हाथी राजा कहां चले, सूंड हिलाकर कहां चले... इन गानों को बच्चों को सुनते तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या बाथरूम में यह गाना किसी बड़े को गुनगुनाते सुना है? आईएएस अवनीश शरण तो आजकल यही गाना गुनगुना रहे हैं। अवनीश ही नहीं, बल्कि ऐसे लोगों की बाढ़ आ गई है।

दरअसल, आईएएस अवनीश शरण ने ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके बाद आईपीएस सूरज सिंह परिहार का जवाब आया कि हम दोनों एक ही नाव में सवार है। अवनीश के बड़ी संख्या में फॉलोवर भी अपने बच्चों के फनी वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। आपके पास कोई काम ही नहीं एक फॉलोवर ने लिखा है कि आईएएस बनने के बाद आप यही गा रहे हो। आपके पास कोई काम नहीं है। इस पर एक अन्य फॉलोवर ने जवाब दिया है कि पहले खुद को देख लो। कुछ ऐसे भी फॉलोवर हैं, जिन्होंने कुछ गाने रिकमंड किए हैं और कुछ ने तो अपने घर के बच्चों भी रिप्लाई में पोस्ट किए हैं। यह पोस्ट तेजी से वायरल है।


Next Story