छत्तीसगढ़

योग हमारी सांस्कृतिक विरासत: सांसद Mahesh Kashyap

Nil dhankar
21 Jun 2024 4:55 PM IST
योग हमारी सांस्कृतिक विरासत: सांसद Mahesh Kashyap
x

सुकमा sukma news। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप Mahesh Kashyap ने कहा है कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है। योग के जरिए शरीर और मन को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है। कश्यप आज जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

MP Kashyap सांसद कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए सदियों से योगाभ्यास किया जा रहा है। निरोग और स्वस्थ शरीर के लिए योग को जीवन शैली में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, योग इसका उदाहरण है। योग को आज पूरी दुनिया ने अंगीकार किया।

chhattisgarh news कलेक्टर हरिस एस. ने कहा कि शरीर स्वस्थ रहे, इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते हैं, वे मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं। योग से मन को शांति मिलती है।


Next Story