छत्तीसगढ़

7 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आंधी-बारिश होने के आसार

Nilmani Pal
16 April 2025 8:49 AM IST
7 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आंधी-बारिश होने के आसार
x

रायपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 20 जिलों में आज भी बूंदाबांदी के आसार हैं। आंधी-बारिश के बावजूद सबसे गर्म राजनांदगांव है, जहां 40 डिग्री टेम्प्रेचर है।

रायपुर, जगदलपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में मंगलवार शाम को अंधड़ के साथ बौछारें पड़ीं। जांजगीर-चांपा के पामगढ़ और बलौदाबाजार जिले के कसडोल में ओले गिरे। मौसम में अचानक बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में छोटेडोंगर में 20 मिलीमीटर, तोकापाल और अमलीपदर में 10 मिली मीटर बारिश हुई।

आज भी धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अंधड़ और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। नमी और बादलों की वजह से दिन में गर्मी थोड़ी कम रहेगी। आज दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Next Story