छत्तीसगढ़

अगले 3 घंटों में कोंडागांव में आंधी चलने और बारिश होने का येलो अलर्ट

Nil dhankar
13 April 2025 8:31 AM IST
अगले 3 घंटों में कोंडागांव में आंधी चलने और बारिश होने का येलो अलर्ट
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बस्तर और सरगुजा संभाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इन संभागों के जिलों में तेज हवा और आंधी के साथ अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 14 अप्रैल से गरज-चमक बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर और बिलासपुर में दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि 18 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।

Next Story