छत्तीसगढ़

आग की चपेट में यार्ड, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 Feb 2026 2:11 PM IST
आग की चपेट में यार्ड, मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिले में पेंड्रा रोड-गेवरोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के यार्ड में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। यह यार्ड गौरेला के पास ओवरब्रिज के बगल में स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते यार्ड में रखी निर्माण सामग्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय मौके पर फायर ब्रिगेड की कोई टीम मौजूद नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कतें हो रही। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के कर्मचारी खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचकर मदद किए। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा कि लगभग 1 करोड़ का रबर पेड जलकर खाक हो गया है।
रेल यार्ड में रखा सामान SIL कंस्ट्रक्शन कंपनी जयपुर का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ठ नहीं है। गौरेला पुलिस और RPF मौके पर मौजूद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null