छत्तीसगढ़

CG में गजराज बने यमराज, जंगल में बुजुर्ग को मार डाला

jantaserishta.com
8 Aug 2023 11:34 AM IST
CG में गजराज बने यमराज, जंगल में बुजुर्ग को मार डाला
x

DEMO PIC 

दर्दनाक घटना के बाद अब मृतक के परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भी पछतावा कर रहे हैं।
पत्थलगांव: चेतावनी के बाद भी जंगल जाकर लकड़ी काटने वाले इस बुजुर्ग को आज एक हाथी ने कुचल कर मार डाला।अपनी ही लापरवाही से मौत को गले लगाने की इस दर्दनाक घटना के बाद अब मृतक के परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भी पछतावा कर रहे हैं। दरअसल, बगीचा और कांंसाबेल वन परिक्षेत्र के जंगलों में इन दिनों 22 हाथी छ: अलग अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जशपुर वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने इन हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रख कर ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए सुबह से रात तक गस्त कराई जा रही है।
बगीचा क्षेत्र के खंताडाढ़ और परसा गांवों में वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद अब्राहम नामक एक बुजुर्ग समीप के जंगल में लकड़ी काटने पहुंच गया था। इस बुजुर्ग पर हाथियों ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story