छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

Nil dhankar
11 Aug 2023 1:38 PM IST
राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई
x

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आज ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित की गई। इस अवसर पर संगोष्ठी सभा के माध्यम से ममतामयी मिनीमाता के वंचित और शोषित समाज के उत्थान के लिए किए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेसजनो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा पश्चात स्थानीय सतनाम भवन स्थित ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। यह जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने दी.


Next Story