छत्तीसगढ़

बाप रे! जेल में अपराधी को मोबाइल सुविधा देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया

jantaserishta.com
24 Oct 2025 7:33 PM IST
बाप रे! जेल में अपराधी को मोबाइल सुविधा देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: केंद्रीय जेल परिसर में जिलाबदर अपराधी को मोबाइल फोन की सुविधा देने का मामला तूल पकड़ लिया है। जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को पत्र लिखकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
जेल अधीक्षक ने पत्र में कहा है कि जेल परिसर प्रतिबंधित क्षेत्र की श्रेणी में आता है, जहां मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। हमेशा देखा जाता है कि नवप्रवेश बंदियों को जेल में प्रवेश कराते समय पुलिस कर्मचारियों द्वारा हितायत देने के वावजूद निर्देशों की अवहेलना की जाती है। इसका प्रमाण आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप है, जिसमें नवप्रवेश हवालाती बंदी अंश पंडित उर्फ जय आदित्य तिवारी को जेल प्रवेश के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा मोबाइल से बात करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस और जेल प्रशासन के विरुद्ध अनावश्यक दुष्प्रचार फैल रहा है, जो स्वच्छ प्रशासनिक व्यवस्था के विपरीत है।
जेल अधीक्षक ने जिला पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि नव प्रवेश बंदियों को जेल में प्रवेश कराते समय पुलिस कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जाए कि वे किसी भी अवैध गतिविधियों का संचालन न करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story