छत्तीसगढ़

सीएम ही बना देते, टीएस सिंहदेव का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे समर्थक बोले

Nil dhankar
29 Jun 2023 9:34 AM IST
सीएम ही बना देते, टीएस सिंहदेव का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे समर्थक बोले
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कद्दावर नेता टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं, स्वागत के लिए पहुंचे एक कार्यकर्ता ने ऐसी बात कह दी जो सियासी गलियारों में फिर से बवाल मचा सकता है। दरअसल टीएस सिंहदेव के समर्थक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सीएम ही बना देते तो और बेहतर रहता। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि अगर डिप्टी सीएम नहीं बनाते तो? इस सवाल के जवाब में समर्थक ने कहा कि तो भी कांग्रेस ही जीतेगी और हम सब इस बात से खुश हैं कि बाबा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि कल देर रात कांग्रेस पार्टी ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने का ऐलान किया था। इससे पहले प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने का ऐलान किया गया था। वहीं, टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर उनके कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कल रात से ही सरगुजा सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।


Next Story