छत्तीसगढ़
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Shantanu Roy
31 May 2025 9:11 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों के में आयोजित होने वाले कार्यक्रम अनुसार आज ’’विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद द्वारा विभिन्न स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आफरीन बानो ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में न्यायिक अधिकारियों तथा तालुका और आरक्षी केन्द्रा में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न ग्रामों, ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों, हाट बाजारो एवं संगठनों में जाकर बैनर पाम्पलेट के माध्यम से विधिक जागरूकता पर अधारित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
इसी तारतम्य में ’’विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आफरीन बानों औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी स्थित फैक्ट्री पहुंचकर उपस्थित सहस्टाफ एवं कामगार व्यक्तियों को उनके कानून के विभन्न विषयों के साथ साथ तम्बाकू सहित नशीले पदार्थो का सेवन व नशे से व्यक्ति, परिवार एवं समाज में होने वाले दु्रष्परिणामों के बारे में बताया गया। सचिव आफरीन बानो द्वारा बताया कि आज 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 31 मई 1988 को पहला विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विश्व स्वास्थ्य सभा ने 1988 में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नेतृत्व में तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक अभियान है। तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों की जानकारी देना, लोगों को धूम्रपान और तंबाकू चबाने की आदत छोड़ने के लिए प्रेरित करना, तंबाकू उत्पादन और उसके कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को उजागर करना, सरकारों से कठोर तंबाकू नियंत्रण नीतियों को लागू करने की अपील करना एवं युवाओं को जागरूक करना और उन्हें तंबाकू की लत से बचाना एवं तम्बाकू उत्पादक पदार्थो के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों से नागरिकों को ध्यानाकर्षण करना दिवस मनाने का उद्देश्य है। इस प्रकार सुखरीडबरी में अधिकार मित्र धनजंय पटेल, ग्राम कुटेला में राकेश मिश्रा, भिथिडीह में राजकुमार, बसंुला में प्रकाश चौहान, पिलवापाली में जितेन्द्र पटेल एवं ग्राम भीमखोज में अधिकार मित्र वेदप्रकाश पटेल द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





