छत्तीसगढ़

World Environment Day: वन व जलवायु परिवर्तन विभाग ने मनाया

Shantanu Roy
5 Jun 2024 7:29 PM IST
World Environment Day: वन व जलवायु परिवर्तन विभाग ने मनाया
x
छग
Narayanpur: नारायणपुर। वन व जलवायु परिवर्तन विभाग नारायणपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत विभाग की ओर से पदयात्रा जागरूकता रैली सुबह 8.30 बजे पुराना बस स्टैण्ड से प्रारंभ कर कलेक्ट्रेट रोड़, रामकृष्ण आश्रम रोड़, सोनपुर रोड़ से मेनरोड़ होकर सोनी होटल से माडिन चौक होते हुए बंगलापारा, आई.टी.आई. रोड़ होकर महिला आई.टी.आई. बंगलापारा में रैली का समापन किया गया। पदयात्रा उपरांत महिला आई.टी.आई में वनमण्डलाधिकारी द्वारा विश्व वानिकी दिवस की आवश्यकता व महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा के महत्व एवं जीवन में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।


अधिकारीगण एवं गणमान्य की उपस्थिति में आई.टी.आई प्रांगण में कदम, बादाम, गुलमोहर, आंवला प्रजाति के 11 पौधों का रोपण किया गया तथा औषधीय पौधों का वितरण किया गया। जिसमें नारायणपुर के जनप्रतिनिधि जय प्रकाश शर्मा (पार्षद). रूपसाय सलाम जी (जिलाध्यक्ष भाजपा), गणमान्य नरेन्द्र मेश्राम, राजेन्द्र प्रजाति, यूद्धिष्ठिर देवांगन सहित शशीगानन्दन के. (आई.एफ.एस.) वनमण्डलाधिकारी, सी.एल.निर्वाण (ए.सी.एफ.) उपवन मण्डल अधिकारी, इन्द्र कुमार यादव परिक्षेत्र अधिकारी ना.पुर, जी.आर. कोर्राम परिक्षेत्र अधिकारी बेनूर, एस.आर. उसेण्डी परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व सोनपुर, वन विभाग के कर्मचारीगण, पुलिस विभाग के कर्मचारी, विहंगम योग संस्थान नारायणपुर के सदस्यगण, महिला आई.टी.आई. के प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्राएं लगभग 120 की संख्या में शामील रहे।
Next Story