छत्तीसगढ़

World Environment Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

Nil dhankar
5 Jun 2024 1:45 PM IST
World Environment Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chief Minister Vishnudev Sai ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

World Environment Day मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण tree planting करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास Chief Minister's Residence के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।


Next Story