छत्तीसगढ़

निगम भिलाई में महिला उत्पीड़न पर हुई कार्यशाला

Nilmani Pal
26 Sept 2024 3:47 PM IST
निगम भिलाई में महिला उत्पीड़न पर हुई कार्यशाला
x

भिलाई bhilai news। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सभागार में महिला उत्पीड़न की कार्यशाला आयोजित की गई। निगम भिलाई से दिप्ती साहू की अध्यक्षता में परियोजना कार्यालय भिलाई की परियोजना अधिकारी रचयिता नायडू, महिला एवं बाल विकास जिला दुर्ग की अधिकारी प्रीति बाला, अधिवक्ता उमा साहू की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित की गई। उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा महिलाओ की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं उन्हे बताया गया कि किस प्रकार से अपनी शिकायतो का निराकरण किया जा सकता है। Bhilai Municipal Corporation

नगर निगम भिलाई में शासन के निर्देशानुसार महिला उत्पीड़न की समस्या के रोकथाम हेतु गठित समिति बनाया गया है। कार्यशाला में महिलाओ को उनके साथ कार्य स्थल पर होने वाले दुव्र्यवहार और शोषण के विरूद्व आवाज उठाने के बारे में बताया गया। जिसमें शासन द्वारा जारी अधिनियम एवं धारा के तहत महिलाओ को हमने अधिकार एवं शोषण से किस प्रकार से लड़ा जा सकता है समझाया गया। कार्यशाला में 70 से 80 महिलाओ ने अपनी उपस्थिति दिये। जिन्हे एक एक कर सभी समस्याओ एवं कानून के नियमो की जानकारी प्रदान की गई एवं उनसे सवाल जवाब भी किये। उपस्थित सभी महिलाओ ने एक एक कर अपनी समस्याओ की जानकारी दिये।

कार्यशाला में एनजीओ के अध्यक्ष शानू मोहनन, आंतरिक शिक्षा समिति की सचिव श्रीमती रीता चतुर्वेदी, अन्य पदाधिकारीगण एवं निगम की महिला शामिल थी।

Next Story