छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा और सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र की विश्वसनीयता पर कार्यशाला का आयोजन

jantaserishta.com
4 May 2025 6:54 PM IST
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा और सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र की विश्वसनीयता पर कार्यशाला का आयोजन
x
बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने 2 मई 2005 को ट्रेन संचालन में संरक्षा और विश्वसनीयता पर सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया । इसका उद्देश्य संरक्षा को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की विश्वसनीयता में सुधार करना है। इस सेमिनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के एसएंडटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यवेक्षी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस सेमिनार की अध्यक्षता प्रधान मुख्‍य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर के कुशल दिशा निर्देश में किया गया । इस सेमीनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की गरिमामय उपस्थिति रही। इस सेमिनार मे प्रोजेक्ट और कंस्ट्रक्शन यूनिट अधिकारियों ने भी भाग लिया । सेमिनार मे कुल 20 अधिकारी एवं 50 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया ।
सेमिनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सेमिनार को संबोधित किया और रेलवे परिचालन के सभी पहलुओं में ‘ संरक्षा सर्वोपरि’ दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र की विश्वसनीयता में सुधार के लिए ठोस प्रयास करने का आग्रह किया और किसी भी सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र विफलता की स्थिति में पुनरावृत्ति को रोकने के लिए गहन मूल कारण विश्लेषण करने के महत्व पर जोर दिया।
सेमिनार ने सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र को बढ़ाने और परिचालन संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर खुले संवाद और सहयोगात्मक विचार-मंथन के लिए एक मंच प्रदान किया। सेमिनार के दौरान, परिसंपत्ति संरक्षा और विश्वसनीयता के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा और विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मशीनरी रखरखाव, नई तकनीकों को अपनाना और समय पर हस्तक्षेप की रणनीतियाँ शामिल थीं। प्रतिभागियों ने सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र में सुधार, अच्छे रखरखाव करने और काम करने के कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से सुझाव दिए।
विचार-विमर्श से मूल्यवान सुझाव सामने आए, जिनमें रखरखाव प्रोटोकॉल के मानकीकरण, पुराने बुनियादी ढांचे को समय पर बदलने, फील्ड स्टाफ के कौशल को बढ़ाने और भारतीय रेलवे में सर्वोत्तम क्रिया-कलापों को अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सेमिनार में सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र मे निरंतर सुधार और सक्रिय प्रबंधन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। यह आयोजन रेलवे परिचालन में संरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सिग्नल एवं दूरसंचार संगठन के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story