छत्तीसगढ़
पोश एक्ट 2013 के तहत आंतरिक शिकायत समिति के गठन व पोर्टल ऑनबोर्डिंग पर कार्यशाला आयोजित
Shantanu Roy
13 Oct 2025 8:12 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन के संबंध में जिले अंतर्गत ऐसे कार्यालय/विद्यालय जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है, वहां पोश एक्ट 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति का गठन करते हुए पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग किये जाने के निर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में गठित समिति की जानकारी पोर्टल पर ऑनर्बाेडिंग किये जाने के संबंध में विगत दिवस को कार्यशाला आयोजित की गयी।
उक्त कार्यशाला दो पालियों (प्रथम पाली में शासकीय विद्यालय दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अशासकीय विद्यालय दोपहर 02.15 से 03.15 तक) आयोजित की गयी। जिसमें 114 शासकीय विद्यालय एवं 134 अशासकीय विद्यालयों ने भाग लिया। उक्त कार्यशाला का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग की प्रभारी अधिकारी प्रीति बाला शर्मा के द्वारा किया गया। उनके द्वारा पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग किये जाने के संबंध में लाइव जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग/धमधा/पाटन की सहायक संचालक गौरा शुक्ला, सहायक ग्रेड 03 प्रत्याक्षा सिंह चौहान एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर सीमा विश्वकर्मा और चिंतामणी साहू भी उपस्थित रहें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





