छत्तीसगढ़
श्रमिकों को 5 रूपए में मिलेगा भरपेट भोजन, CM साय ने किया बड़ा ऐलान
Shantanu Roy
17 Sept 2024 4:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणा की।
- प्रदेशभर में श्रमिकों को 5 रूपए में भरपेट भोजन मिल सके इसलिए अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खुलवाने की घोषणा।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू करने की घोषणा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडप में राज्यस्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक ख़ुशवंत साहेब, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा उपस्थित रहे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय ने 57 हजार श्रमिकों के खातों में 49.43 करोड़ रुपए की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से ट्रांसफर किया।
Next Story





