छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता गिरीश दुबे सहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन मे दिया श्रमदान

Nil dhankar
30 Oct 2021 4:36 PM IST
कांग्रेस नेता गिरीश दुबे सहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन मे दिया श्रमदान
x

रायपुर। रायपुर शहर के ऐतिहासिक कांग्रेस भवन को नया रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां शनिवार को पहला लेंटर (छत ढलाई) की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित बडी संख्या मे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओ ने श्रम दान किया। शहर प्रवक्ता मो. फहीम ने बताया कि छत ढलाई का कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे विधि विधान पूजा पाठ के साथ शुरू हुआ।

राजधानी रायपुर के गांधी मैदान मे वर्ष 1939 मे ऐतिहासिक कांग्रेस भवन का निर्माण किया गया था। तात्कालीन कांग्रेस नेताओ व आम लोगो के सहयोग से कांग्रेस भवन का निमार्ण कराया गया था। इसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही थी। कांग्रेस भवन के निमार्ण के लिए लोगो ने दिल खोल कर दान दिया था।

Next Story