छत्तीसगढ़

अपने विधायक पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, पर्यवेक्षक के सामने जताया विरोध

Nilmani Pal
10 Oct 2023 12:14 PM IST
अपने विधायक पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, पर्यवेक्षक के सामने जताया विरोध
x
cg news

कसडोल। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के टिकट वितरण के पहले कसडोल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया है। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कसडोल विधानसभा के कार्यकर्ताओं और दावेदारों ने वर्तमान विधायक शकुंतला साहू पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

दरअसल, पर्यवेक्षक के सामने ही पदाधिकारियों का गुस्सा फूट गया। वायरल वीडियो में विधायक पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लग रहे हैं। वीडियो में कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चंदन साहू और तेल घानी बोर्ड के सदस्य रोहित साहू विधायक पर अपेक्षा का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हिमाचल से आए कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने ही कांग्रेसियों ने कसडोल विधायक शकुंतला साहू की शिकायतों की झड़ी लगा दी। कसडोल रेस्ट हाऊस में कांग्रेसियों और कसडोल विधायक शकुंतला साहू के बीच तीखी नोक-झोंक का वीडियो सामने आया है।


Next Story