छत्तीसगढ़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रवैये से कार्यकर्ता नाराज, नहीं मिलने दिया कुमारी शैलजा से

Nilmani Pal
18 Aug 2023 9:25 AM GMT
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रवैये से कार्यकर्ता नाराज, नहीं मिलने दिया कुमारी शैलजा से
x

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव में जीत के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इस बीच कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरवाही विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरबा में कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।

कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता पर विधायक के दावेदारों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मिलने से रोकने का आरोप लगाया है। बता दें कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरवाही विधानसभा के प्रत्याशी से चर्चा होना है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से कार्यकर्ताओं की वन टू वन चर्चा होनी है। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश प्रभारी से मिलने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के नेता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।

Next Story